देवघर, जुलाई 21 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन अवस्थित एक घर में रविवार रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे और दो आलमारियों का लॉक तोड़कर करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण, 4.5 किलोग्राम चांदी तथा 3 लाख रुपए नकद लेकर चंपत हो गए। चोरी गए सामानों की कीमत करोड़ से भी अधिक आंकी जा रही है। चोरी की सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित का परिवार रविवार रात भोजन के बाद घर के अन्य कमरे में सोने चला गया था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लीड: कोडरमा में चोरों का तांडव: एक घर से करीब 30 लाख की चोरी, कई मकानों को बनाया निशाना सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य संबंधित कमरे का ताला खोलने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इससे परिवार को...