देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी में शुक्रवार को ईसीएल चितरा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 70 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट (पोषण किट) वितरण किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन ने बताया कि पोषण किट से मरीजों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना व उन्हें उपचार के दौरान कुपोषण से बचाना है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी ने बताया पोषण किट में आमतौर पर प्रोटीन, विटामिन और कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। ताकि मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद मिले। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नित्यानंद चौधरी, लिपिक सरिता देवी, जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर नीरज कुमार राव, गिरीश कुमार यादव, गौतम कुमार, पवन सिन्हा, प्रगति कुमारी, आशुतोष कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें-...