देवघर, अक्टूबर 24 -- Deogarh News: देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर घोरपरास जंगल के आगे बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप कपड़ा व्यवसायी से 5.60 लाख रुपए की छिनतई का मामला पुलिस की जांच में मनगढ़ंत निकला है। शुक्रवार को दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर रुपए लूटने का दावा करने वाले शिकायतकर्ता राजेंद्र मंडल की कहानी की जांच के दौरान पुलिस को घटना के फर्जी होने की जानकारी मिली है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। बताते चलें कि कुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी राजेंद्र मंडल ने शुक्रवार को दावा किया था कि दुर्गा पूजा के दौरान दुकान में हुई बिक्री के 5.60 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी से 5.60 लाख की छिनतई उसी दौरान सारवां थ...