देवघर, अगस्त 5 -- Deogarh News: देवघर। समाहरणालय के निकट मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष चंदन वर्मा की अध्यक्षता में 5 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में कथित अनियमितताओं, परीक्षा घोटालों एवं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार आवाज़ उठाई गई। उसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रमुख मांगों में जेपीएससी/जेएसएससी द्वारा आयोजित विवादित एवं आरोपित परीक्षाओं को रद्द कर उनकी सीबीआई एवं ईडी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- जेपीएससी-जेएसएससी परी...