देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जिला वॉलीबॉल संघ देवघर एवं जेसी राज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्व. सीता शरण राय मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 का आयोजन 5 सितंबर को किया जाएगा। यह एक दिवसीय टूर्नामेंट स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम देवघर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को जेसी राज फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.जेसी राज एवं देवघर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से ट्रॉफी, नकद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की विशेषताएं स्व. सीता शरण राय मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का यह पांचवां वर्ष है और हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से झारखंड वॉलीबॉल संघ से अनुबंधित...