Deogarh News: 5 वर्षीय बच्चे को कुत्ता, महिला को लोमड़ी ने किया जख्मी
देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: सारठ। प्रखंड क्षेत्र में आवारा और जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुत्ते व लोमड़ी के हमले से एक महिला व एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लोमड़ी के हमले में सहरजोरी गांव निवासी 55 वर्षीया रीता देवी घायल हो गई, जबकि खेलने के दौरान कुत्ते के काटने से छतहारा गांव निवासी 5 वर्षीय मासूम अरविंद कुमार घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सारठ सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज लगा प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुड़ाकेश चौधरी ने बताया कि किसी भी जानवर के काटने पर घाव को तुरंत डेटॉल या साबुन से अच्छी तरह रगड़कर साफ पानी से धोना चाहिए और बिना लापरवाही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज लगवाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: घर के बाहर खेल रही पांचवीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.