देवघर, जुलाई 26 -- Deogarh News: देवघर। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने श्रावणी मेले की तैयारियों और देवघर-बासुकीनाथ मंदिर के लिए बनी श्राइन बोर्ड की शनिवार को प्रस्तावित बैठक नहीं होने को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री सह बोर्ड अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को देवघर में सांसद ने आरोप लगाया कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, पिछले कई वर्षों में श्राइन बोर्ड की एक भी बैठक नहीं हुई है। 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज वह बाबा के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करने की सोच मुख्यमंत्री की अगुवायी में देवघर में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए देवघर पहुंचे। उन्हें सूचना दी गयी थी कि अपराह्न 12:30 बजे से परिसदन में मुख्यमंत्री श्राईन बोर्ड की बैठक करेंगे। लेकिन यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री बैठक के...