Deogarh News: 44 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, इलायची दाना का सैंपल भेजा गया प्रयोगशाला
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: देवघर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा टीमों ने भुरभुरा मोड़, नंदन पहाड़, हदहदिया पुल और बरमसिया क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, फास्ट फूड सेंटर और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। अभियान के दौरान दिनेश नाश्ता दुकान, चरपाई रेस्टोरेंट, जीविका फास्ट फूड एंड चाट, बनारसी चाट भंडार, दीपक स्टोर, मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, शिव मिष्ठान भंडार, गोरे लाल यादव पेड़ा, संजीव स्वीट, पंकज होटल, पंकज नाश्ता दुकान, अर्जुन नाश्ता, बिनय अग्रवाल और प्रतीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.