Deogarh News: 36 घंटे में दो बड़ी वारदात, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
देवघर, सितम्बर 3 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र में महज 36 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हुई वारदातों को लेकर शहर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जांच प्रक्रिया दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने दोनों मामलों के उद्भेदन और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस टीम घटनास्थलों के आसपास जांच-पड़ताल करने के साथ तकनीकी और अन्य माध्यमों से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सूचना की कमी हालांकि, दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.