Deogarh News: 327 वर्षों से तालझारी में हो रही है दुर्गा पूजा
देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: सारठ प्रखंड के कुकराहा पंचायत अंतर्गत तालझारी गांव स्थित भव्य दुर्गा मंदिर में लगभग 327 वर्षों से प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा होती आ रही है। बताया गया कि उक्त मंदिर की स्थापना नगरा स्टेट परिवार द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक नगरा स्टेट के वंशजों द्वारा लगातार विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं वर्ष 2016 में मंदिर के सदस्यों समेत आसपास क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालुओं के सहयोग से महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों द्वारा भव्य व आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसके बाद से पुरखों की परंपरानुसार तांत्रिक विधि से मां दुर्गा की पिंडी का लगातार पूजा अर्चना होते आ रही है। क्या है मंदिर का इतिहासमंदिर की स्थापना को लेकर नगरा स्टेट परिवार के वंशज संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 17 वीं शताब्दी से पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.