देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने प्रखंड ने 26 विद्यालयों की 1048 छात्रा- छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। बुधवार को प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा परिसर में क्षेत्र के 4 संकुल के 26 स्कूलों के वित्तीय वर्ष 2026-27 में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एससी -एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय के 1048 छात्र-छत्राओं को साइकिल उपलब्ध करायी गयी।

सरकार की पहल विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा समेत सभी क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। कहा कि सरकार के कल्याण विभाग द्वारा उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है, ताकि बच्चे उच्च विद्यालय में नामांकन करा सुगमतापूर्वक ससमय स...