Deogarh News: 240 छठ घाटों पर सुरक्षा का घेरा, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
देवघर, नवम्बर 15 -- Deogarh News: देवघर। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। अर्घ्य के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले में 1000 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कुल 34 प्रमुख व 206 अन्य छठ घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रशासन की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ नियंत्रण से लेकर छेड़खानी, चोरी, आतिशबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश के तहत 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.