देवघर, सितम्बर 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड स्थित जैप-5 के सभागार में शनिवार को 2006 बैच के पुलिसकर्मियों की 20वीं वर्षगांठ पर पुनर्मिलन सह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य दो दशक की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देने के साथ पुराने साथियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और पुरानी यादों को ताजा करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जैप-9 की समादेष्टा रिश्मा रमेशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह का विवरण समारोह में झारखंड की विभिन्न पुलिस वाहिनियों और जिलों से 2006 बैच के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और पुराने दिनों की यादों को ताजा किया। सम...