देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर सेंटर जल्द पूरी तरह कार्यरत करने की तैयारी तेज कर दी गई है। आगामी 17 सितंबर से पहले क्रिटिकल केयर में चिकित्सा सेवाएं शुरू करने के लक्ष्य को लेकर सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने गुरुवार को अस्पताल के डाक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में क्रिटिकल केयर सेंटर में उपलब्ध संसाधनों, विभिन्न विभागों की जरूरतों और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक और सर्जरी विभाग के चिकित्सकों को नवनिर्मित क्रिटिकल केयर सेंटर का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि दोनों विभागों को तत्काल काम शुरू करने के लिए जिन उपकरणों, मशीनों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की जरूरत है, उसकी सूची तैयार की जाए। सभी संबंधित चिकित्सकों को ...