Deogarh News: 15वीं वित्त की योजनाओं का भुगतान लंबित
देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। जिले में 15वीं वित्त आयोग की राशि से जिला परिषद के माध्यम से कराई गई छोटी-छोटी विकास योजनाओं का भुगतान लंबे समय से लंबित रहने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की है। गीता मंडल ने कहा कि जिले में लाभुक समितियों का गठन कर गांवों में कई विकास कार्य कराए गए। अधिकांश योजनाएं करीब दस माह पहले ही पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कार्य करने वाली लाभुक समितियों को बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि समितियों में शामिल अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कई लोगों ने उधार या ऋण लेकर विकास कार्य पूरा कराया, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान में लगातार हो रही देरी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.