देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शनिवार को देवघर में झारखंड में छात्रों व युवाओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन और राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद जैसी सत्ताधारी पार्टियां निष्पक्ष जांच से डर रही हैं। उनका दावा है कि जांच होने पर नेताओं व उनके रिश्तेदारों की संलिप्तता उजागर हो जाएगी। यह भी पढ़ें- चिटाही पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार को घेरायुवाओं का आंदोलन सांसद ने कहा कि वर्तमान में संसद सत्र जारी है, इसलिए वह 13 तारीख तक प्रतीक्षा कर रहे हैं। संसद सत्र समाप्त होने के बाद वह पार्टी से अनुमति लेकर य...