देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग की कार्रवाई के बाद कुंडा थाना में होटल संचालक के विरुद्ध प्राथमिनी दर्ज की गई है। मामला चांदडीह स्थित मेसर्स वर्मा होटल का है, जहां निरीक्षण के दौरान 12 वर्षीय बालक से काम कराए जाने का मामला सामने आया।

छापेमारी का विवरण श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह बाल एवं किशोर श्रमिक अधिनियम के निरीक्षक भूषण यादव के आवेदन पर पुलिस ने बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रम विभाग की ओर से दर्ज आवेदन के अनुसार उपायुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त धावा दल ने 19 जून को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की थी। उसी दौरान...