देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: समाहरणालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में गृह रक्षा वाहिनी और चौकीदार भर्ती प्रक्रिया के पारदर्शी और सफल संचालन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान डीसी ने होमगार्ड भर्ती से जुड़े सभी समिति को सक्रिय करते हुए विभिन्न भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी चरणों को एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही संभावित तिथि 11 अक्टूबर आवेदन प्राप्त करने की पूरी व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया। ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण व शहरी अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा या तकनीकी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। आवेदनों की स्क्रूटनी और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन को ...