देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर हिंडोलावरण के समीप बुधवार दोपहर रेलवे संपर्क गेट बंद होने के कारण करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। रेलवे लाइन पर ट्रेन परिचालन के दौरान गेट बंद किए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया। इससे श्रद्धालुओं, यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि हिंडोलावरण के समीप देवघर-दुमका रेलवे लाइन का संपर्क गेट है। इस rail लाइन पर ट्रेनों के परिचालन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे गेट को बंद करना पड़ता है।

जाम का कारण गेट बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। बुधवार दोपहर भी ट्रेन के गुजरने के कारण गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद देवघर और दुमका दोनों ओर से आने-जान...