Deogarh News: हावड़ा-रक्सौल के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, जसीडीह में भी ठहराव
देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में दिया गया है। इससे जसीडीह सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहार के दौरान घर आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 03045 हावड़ा-रक्सौल अनारक्षित विशेष ट्रेन 5 नवंबर को रात 10 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03046 रक्सौल-हावड़ा विशेष ट्रेन 6 नवंबर को शाम 4:45 बजे रक्सौल से खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.