देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव के समीप हाईवा चालकों से हथियार के बल पर लूटपाट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पालाजोरी थाना के अंबा गांव निवासी हाईवा चालक रमेश कुमार मंडल के आवेदन पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसआईटी की कार्रवाई : कट्टा व लूटी गयी मोबाइल संग गिरफ्तारघटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 23 जुलाई की रात करीब 2:05 बजे रमेश कुमार मंडल हाईवा संख्या- जेएच-04-एडी-9654 लेकर दुमका से देवघर आ रहा था। उसके पीछे दूसरा हाईवा संख्या- जेएच-04-एए-7075 चल रहा था, जिसे फिरोज अंसारी चला रहा था। उस क्रम में रतनपुर के समीप एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने दोनों हाईवा को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। आरोप है कि एक अपराधी हाईवा की...