देवघर, अगस्त 16 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। 15 अगस्त शनिवार को संत फ्रांसिस स्कूल देवघर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय के सचिव फादर थॉमस चिटूकल्लम टीओआर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान झंडोतोलन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल टीओआर द्वारा किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि देश की समृद्धि सभी बच्चों के उत्तरदायित्व पर निर्भर है। सभी बच्चे एक सफल नागरिक बनकर इस देश की समृद्धि के लिए सतत प्रयत्नशील रहें। तभी एक सुदृढ़ भारत की कल्पना की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि ने उन तमाम वीरों को याद किया जिन्होनें हंसते-हंसते इस देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डिपसर एवं डीएसएनएस में हर्षोल्लास से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस उन्होनें तीन बातों प...