देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के देवघर शाखा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के नियमित, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लंबित वेतन सहित अन्य देय लाभों का जल्द भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले के सैकड़ों कर्मचारियों को फरवरी-मार्च से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2211 परिवार कल्याण शीर्ष के दर्जनों कर्मचारियों को मार्च से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि इसके लिए आवंटन उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की। संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि आउटसोर्सिंग के करीब 300 कर्मचारियों को भी आवंटन के अभाव में पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारियों के परिवारों के ...