देवघर, अगस्त 17 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जसीडीह और आसपास का इलाका देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। सुबह से ही सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, रेलवे परिसरों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और पंचायतों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। रोहिणी स्थित शहीद स्थल पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने झंडोत्तोलन किया। एसपी प्रवीण पुष्कर समेत अन्य ने शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद किया। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- Deogarh N...