देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: नगर थाना के जून पोखर मोहल्ले में 21 वर्षीया स्नेहा कुमारी की मौत के मामले में नगर थाना की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। संस्थान संचालक और अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। व्हाट्सएप चैटिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस ने अभी हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमिका को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग बनी जांच का आध...