Deogarh News: स्कूल वैन हादसा मामले में प्राथमिकी, छानबीन में जुटी पुलिस
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत् सारठ-चितरा मुख्य सड़क पर मंझलीबाद गांव के समीप गत 1 सितंबर को दर्दनाक स्कूल वैन हादसा मामले में चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में 8 वर्षीया छात्रा मुन्नी कुमारी की मौत हो गई थी, जबकि स्कूल वैन सवार अन्य लगभग दर्जनभर बच्चे घायल हो गए थे। खम्हार गांव निवासी मृतका छात्रा के पिता मुकेश रजवार के लिखित बयान पर घटना को लेकर चितरा थाना में कांड संख्या- 54/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पीड़ित पिता ने स्कूल वैन को टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन के चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना के दिन अपराह्न करीब 12:30 बजे मुकेश रजवार को सूचना मिली कि मंझलीबाद गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.