Deogarh News: स्कूटी चोरी के आरोप में धनबाद का युवक गिरफ्तार
देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए धनबाद निवासी युवक ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नगर के बरमसिया से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। बरामद वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से देवघर में रहकर ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने देवघर में रहकर डिलीवरी का कार्य करने की बात स्वीकार की। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की वारदात उसने अकेले अंजाम दिया या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.