Deogarh News: स्कूटी के सामने अचानक आया जानवर, सड़क पर गिरने से दुकानदार की मौत
देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: देवघर। मधुपुर थाना क्षेत्र के कुंडू बंगला के पास सोमवार दोपहर सड़क दुर्घ्ज्ञटना में स्कूटी चालक दुकानदार की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कूटी के सामने अचानक एक जानवर आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पहले उसे मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बढ़ई टोला निवासी 52 वर्षीय राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई है। वह मधुपुर के भगत सिंह चौक पर अपनी दुकान चलाते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.