देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: स्थानीय निजी होटल के सभागार में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से सम्मान समारोह सह देवघर जिला कमेटी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी एवं जिलाध्यक्ष रामजी राम ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम में समाज को संगठित, मजबूत एवं एकजुट करने के साथ-साथ संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही समाजहित में निरंतर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

पदाधिकारियों की घोषणा इस दौरान संगठन की विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें देवघर नगर कमेटी के लिए नगर अध्यक्ष सोनू वर्मा व नगर सचिव बिट्टू वर्मा को बनाया गया। वहीं जसीडीह नगर कमेटी के लिए नगर अध्यक्ष विजय राम को बनाया गया। जबकि मोहनपुर प्रखंड कमेटी के लिए प्रखंड अध्यक्ष बच्चू रमान...