Deogarh News: सोनारायठाढ़ी बाजार से बाइक की चोरी
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी बाजार से बीते दिन होंडा एसपी साइन बाइक चोर उड़ा ले गया। बाइक का मालिक मुकेश साह ने बताया कि बाजार से सामान लाने के लिए दुकान के कर्मी धनंजय यादव को बाइक देकर भेजा था। वह सड़क किनारे बाइक ख़ड़ी कर अंदर जाकर सामान खरीदकर वापस आया तो देखा कि वहां से बाइक गायब है। इधर उधर खोजबीन करने के बाद बाइका का कुछ भी पता नहीं चल सका। घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: संडा मेले से बाइक चोरी में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.