Deogarh News: सोनारायठाढ़ी : विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार को विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के सह जिला कार्यवाह मनराज ने बताया कि अन्यायी, अधर्मी व आसुरी शक्तियों पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह विजयादशमी है। त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त किया था। द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से पांडवों ने वनवास व अज्ञातवास में आज ही के दिन अपने अस्त्र व शस्त्र का पूजन कर शक्ति जागृत की थी। इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह रितलाल मंडल, आदित्य कुमार, प्रदीप राणा, रंजन कुमारव, विजय कुमार, देवराज प्रसाद यादव, सत्यदेव मंडल, निखिल कुमार, रुद्र कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Balia News: घोष की धुन पर कदमताल कर निकले स्वयंसेवक यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.