देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर परिसर में मंगलवार को वार्षिक आद्रा पूजा को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी। वार्षिक पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से दिनभर पूजा- अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। ख़ासकर महिलाओं द्वारा मां काली की विधि-विधान के साथ घर में पकवान बनाकर चढ़ाया गया। सोनारायठाढ़ी बाजार समेत गढ़वा, हरिरायडीह, दामाकुंडा, असनबहियारी, महादेव अम्बा, दसमरिया, लकराखोदा आदि गांव की महिलाएं मंदिर पहुंचकर मां काली की दीप जलाकर व पकवान चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही बलि भी चढ़ाई गई। पूजा पूर्व मंत्री हरिनारायण राय व उनके परिजनों की देखरेख में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...