देवघर, अक्टूबर 11 -- सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों का सम्मान व कल्याण पूरे राष्ट्र का दायित्व है। सैनिक अपनी जवानी देश की सेवा में समर्पित कर देते हैं, जबकि उनके परिवार भी त्याग और जिम्मेदारियों में बराबर के भागीदार होते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शनिवार को देवघर के दर्दमारा अवस्थित हिंदुजा अस्पताल व बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट परिसर में आयोजित दो दिवसीय सैनिक संपर्क मेले के समापन समारोह में उन्होंने उक्त बातें कहीं। मेले का विषय सदैव आपके साथ रहा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना और देवघर जिला प्रशासन ने मिलकर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों तक कल...