देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम में लंबे समय तक अपनी निष्ठापूर्ण सेवा देने के बाद सफाई कर्मचारी दिनेश मेहतर सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित महापौर रवि कुमार राउत एवं नगर आयुक्त सुलोचना मीणा द्वारा सेवानिवृत सफाई कर्मचारी दिनेश मेहतर को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और शहर की स्वच्छता व्यवस्था में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। यह भी पढ़ें- Almora News: फायर चालक को सेवानिवृत्ति में विदाई दी इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से महापौर, कई वार्डों ...