देवघर, अक्टूबर 3 -- Deogarh News: मधुपुर। थाना क्षेत्र के सेठ विला सपाहा स्थित दुबे मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर में रखे तांबा व कांसा के बर्तन, पूजा-पाठ के पात्र, किचन के बर्तन समेत मुख्य घंटा चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब आसपास के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ और मंदिर में रखी कई सामग्री गायब है। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग...