देवघर, नवम्बर 7 -- दीपावली पर रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। दीपावली के अवसर पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, कुसमाहा में रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर परिसर को रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष दिनेश मोदी, सचिव अरुण मोदी, संयुक्त सचिव अंकित चौरसिया, प्रधानाचार्या आकांक्षा राज और अकादमिक निदेशक शिल्पी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता के ग्रुप ए कक्षा 1 से 3 में प्रथम नूर फातिमा व समूह, द्वितीय मिथिलेश व समूह, तृतीय आराध्या व समूह, ग्रुप बी कक्षा 4 से 6 में प्रथम जिकरा फिरदौस व समूह, द्वितीय शुभांगी व समूह, तृतीय प्रिंस व समूह, ग्रुप सी कक्षा 7 से 10 तक में प्...