देवघर, अगस्त 26 -- Deogarh News: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर के लिए यह अत्यंत गौरव का अवसर है कि सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 2025-26 में विद्यालय के मेधावी छात्र स्वस्तिक राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं देवघर सहित झारखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को विद्यालय परिसर में स्वस्तिक राज के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह की शुरुआत समारोह में अतिथियों के रूप में डॉ. तिवारी, डॉ. एनडी मिश्रा, डॉ. कुमार गौरव एवं डॉ. राधा मोहन मिश्रा मौजूद रहे। मौके पर स्वस्तिक राज की माता कुमारी प्रियंका भी उपस्थित थीं। सर्वप्रथम अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की...