देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: सोनारायठाढ़ी प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वा गांव अवस्थित सीएससी सेंटर मे गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा शटर व गेट का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली गई। सीएससी संचालक राज किशोर यादव की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। चोरी गये सामानों में एक केनन जी 2010 प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन, एक सौर ऊर्जा चालित मोटर व विद्युत चालित एक मोटर समेत नकदी चोरी कर चोर चंपत हो गये। बताया गया है कि गुरुवार को विश्वकर्मा भगवान की पूजा कर सामान सेंटर में ही छोड़ घर में सोया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...