देवघर, नवम्बर 9 -- Deogarh News: सारवां प्रखंड अंतर्गत सिरसा गांव में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्त्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में गांव के सभी ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 24 घंटे तक भजन-कीर्त्तन एवं भगवान के जयकारों से गांव व आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ कीर्त्तन में भाग लिया व क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...