देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: सिरसा पंचायत भवन में शनिवार मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित नोटिस फॉर्म जमा कराने का कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करौं प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो करौं प्रखंड उपाध्यक्ष गुलाम अशरफ उर्फ राजू भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित कार्यों की जानकारी ली और आमलोगों से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि एसआर नोटिस के फॉर्म जमा कराने में आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरा कराने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी एसआईआर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानक...