देवघर, अक्टूबर 1 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। शहर के कुसमाहा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय सोनू राय पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज यादव और एचएचए फाउंडेशन सदस्य दानिश इकबाल मौके पर पहुंचे। घायल सोनू राय को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। जख्म गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...