Deogarh News: सिमालदह-पटना ट्रेन से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद
देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: मधुपुर । रेलवे सुरक्षाबल ने ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत मंगलवार को सियालदह-पटना स्पेशल ट्रेन से हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद की। अवैध शराब बंगाल से बिहार ले जाए जाने की आशंका जताई गई है। गुप्त सूचना मिली के ट्रेन से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर जवानों ने ट्रेन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बी-1 कोच में लावारिस बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर उसमें ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की कुल 48 बोतल विदेशी शराब मिली। आरपीएफ के अनुसार बरामद शराब की कुल कीमत 6,720 रुपए आंकी गई है। शराब बरामद होने के बाद आरपीएफ ने जब्ती की कार्रवाई पूरी की। जब्त शराब व संबंधित दस्तावेजों को झारखंड उत्पाद अधिनियम व अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, देवघर को सौंप दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.