Deogarh News: सिडबी डीआईए प्रोग्राम के राष्ट्रीय नेटवर्क में शामिल हुआ संप चैंबर
देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। संताल परगना के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के डेवलपमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशंस योजना अंतर्गत चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ चैंबर को राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक संगठनों के नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला है। 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित द्वितीय नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशंस में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आलोक मल्लिक एवं महासचिव निरंजन कुमार सिंह ने भाग लिया। इस दौरान डीआईए प्रोग्राम अंतर्गत देशभर के 120 नए औद्योगिक संगठनों को ऑनबोर्ड किया गया। जिनमें झारखंड से संप चैंबर का चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस बात की जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.