देवघर, नवम्बर 3 -- Deogarh News: करौं । झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा पिछले कई वर्षों से विद्यालयों में सिटी बजाओ, छात्र-छात्राओं को बुलाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से सिटी बजाकर छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के सियाकनारी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में दो-तीन बच्चे के अनियमित विद्यालय आने को लेकर सिटी बजाओ अभियान चलाया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भी सहयोग किया, ताकि उनके बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आकर पठन-पाठन कार्य कर रिजल्ट बेहतर कर सकें। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से विद्यालय परिवार को फायदा हो रहा है और जो छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आ रहे थे, वह विद्यालय आने लगे हैं। अभियान को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अंजली देवी, उपाध्यक्ष ...