देवघर, अगस्त 4 -- Deogarh News: पालोजोरी प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर पालोजोरी शिव मंदिर सहित प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने को जुटे दिखे। बाजार स्थित शिव मंदिर सहित खागा, फतेहनाथ, निकटवर्ती जमधारा, असना, बैठीडंगाल सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ परिजनों के साथ शिवालयों में पूजा-अर्चना की। पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। ग्रामीणों ने शिवालयों में फूल-बिल्वपत्र, नारियल, केला, सेव, लड्डू, बताशा सहित विभिन्न प्रकार के चढ़ावा अर्पण किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ दिनार...