देवघर, अक्टूबर 30 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। थानांतर्गत रक्ति गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद के बीच हुई मारपीट में गांव निवासी 30 वर्षीय लक्की कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया था। उधर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...