देवघर, सितम्बर 19 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंदाजोरी पंचायत के सिरसा गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली बाधित रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य व अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की अपील की है। ग्राम सिरसा के उपभोक्ता अशोक कुमार झा, सुबल दुबे, कुंदन कुमार राय, केदार प्रसाद सिंह, मुन्ना राय, म...