देवघर, अक्टूबर 25 -- विद्यालयों में उपस्थिति घटने पर स्पष्टीकरण Deogarh News: सारवां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में अच्छादन में वृद्धि की जगह लगातार मिल रही गिरावट के बाद बीईईओ अमिताभ झा द्वारा 41 विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यालय प्रभारी को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण पूछा गया है। इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनवरिया, यूएमएस दलदली, यूएमएस जियाखाड़ा, यूएमएस सिरसा, यूएमएस झिकटी, यूएमएस कोरीडीह सहित अन्य विद्यालय शामिल है। कार्यालय द्वारा जारी पत्र में जिक्र किया गया है कि जुलाई एवं माह अगस्त 2026 के मध्याह्न भोजन अच्छादन का तुलनात्मक अध्ययन के बाद विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में सुधार के जगह गिरावट पाई गई थी। तब स्पष्टीकरण पुछते हुए अच्छादन में सुधार के लिए निर्देश दिए गए थे। बावजूद सितंबर माह 2026 में सुधार की जगह गिरावट प...