Deogarh News: सारवां : स्कूल के लिए निकली बच्ची लापता
देवघर, नवम्बर 3 -- Deogarh News: सारवां। थानांतर्गत डहुआ गांव से 9 वर्षीया बच्ची लापता हो गई है। इस संबंध में बच्ची के पिता बजरंगी दास द्वारा थाना में आवेदन देकर पुत्री की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि पुत्री दिव्या एक नवंबर को स्कूल ड्रेस पहनकर और बैग लेकर घर से लखोरिया मोड़ अवस्थित लिटिल एंजल स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर में स्कूल में छुट्टी के बाद घर नहीं लौटने पर घरवालों की चिंता काफी बढ़ गई। घरवालों द्वारा आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। अंतत: थाने में शिकायत दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.