Deogarh News: सारवां : सड़क हादसे में युवक की मौत
देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: सारवां प्रतिनिधि देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत डहुआ पुल के समीप सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया गया कि युवक जेएच-15-15-ए-ए-9391 सीबी साइन मोटरसाइकिल से देवघर से सारठ की ओर काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। उसी क्रम में पुल के समीप मोड़ पर चालक ने बाइक का संतुलन अचानक खो दिया और एक पेड़ से टकराकर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। उधर घटना के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर सारवां थाना के एएसआई सुखराम नाग सदलबल घटनास्थल पहुंचे। युवक को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.